धारूहेड़ा: हरिद्वार के लिए ‘झूला कांवड़’ यात्रा रवाना

On: August 2, 2026 7:01 PM
Follow Us:
गांव जोनियावास से शिव भक्तों का एक जत्था विशेष 'झूला कांवड़' लाने के लिए हरिद्वार धाम के लिए रवाना

धारूहेड़ा (Best24News): पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव जोनियावास से शिव भक्तों का एक जत्था विशेष ‘झूला कांवड़‘ लाने के लिए हरिद्वार धाम के लिए रवाना हुआ।कांवड़ यात्रा पर रवाना होने से पहले गांव में धार्मिक अनुष्ठान और भोलेनाथ के जयकारों का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि कार्तिक यादव ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर, मालाएं पहनाकर रवाना किया।

बम बम जयकारों के साथ हुए रवाना

बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ गांवरवानगी के समय पूरा गांव ‘जय भोलेनाथ’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सरपंच प्रतिनिधि कार्तिक यादव ने कहा कि “भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

गांव के युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है और हम सभी भगवान भोलेनाथ से सभी ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर राकेश राव विजय यादवज तिन यादव कालू यादव इंदरपाल कटारिया लोकेश लाम्बा मोजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें