धारूहेड़ा :श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति की ओर से सेक्टर छह स्थित सामुदायिक भवन में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ 9 अगस्त, रविवार को होगा। इसी दिन सुबह कथा स्थल से सेक्टर छह व चार में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति के सयोजक डीके शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा श्री नवदिश्वर महादेव मंदिर, प्रारंभ होकर कथा स्थल सामुदायिक भवन,सेक्टर 6, धारूहेड़ा पहुंचेगी। शाम को रोजाना चार घंटे कथा का वाचन होगा। कथा के समापन 16 अगस्त को होगा। इस दिन पूर्णाहूति के हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।












