दिल्ली में जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर: DMRC ने 18 मेट्रो स्टेशन किए बंद

On: July 25, 2026 6:11 PM
Follow Us:
METRO

नई दिल्ली (Best24News) राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी बड़े प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को भी 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। बता दे जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस के कड़े निर्देशों के बाद ये निर्णय लिया गया है। वही शनिवार को सुरक्षा को शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा लोगो को सावधानी से सर्तक रहते यात्रा करने की अपील की।

 

यात्री परेशान: रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने में आई दिक्कत

मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। लोग मेट्रो स्टेशनों के बाहर सुरक्षाकर्मियों से जानकारी लेते दिखे, वहीं सड़कों पर बसों और कैब के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्री धर्मेंद्र और रजनीकांत ने बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन और इंटरचेंज बंद होने की सूचना उन्हें केवल 20 मिनट पहले मिली। अचानक मेट्रो बंद होने से उन्हें तुरंत वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े और भारी जाम के बीच कैब मिलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं, गाजियाबाद से आए रणधीर सिंह ने पटेल चौक स्टेशन के बाहर अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार मेट्रो बंद रहने से आम जनता के लिए रोजी-रोटी कमाने निकलना भी मुश्किल हो गया है।

लगातार चौथे दिन बंद रहे कई प्रमुख स्टेशन

आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों से पिछले कई दिनों से मेट्रो सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। प्रदर्शन के चलते बुधवार को 16, गुरुवार को 17 और शुक्रवार को 18 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए थे, और शनिवार को भी यही कड़ा नियम लागू रहा।

शुक्रवार को सुबह लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत 17 स्टेशन बंद थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। इसके साथ ही, नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज (Interchange) सुविधा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

पहले ज़रूर जांचें मेट्रो का ताज़ा अपडेट

दिल्ली पुलिस और DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X/Twitter) या ‘Delhi Metro Rail’ ऐप पर स्टेशनों की ताज़ा स्थिति (Live Update) ज़रूर चेक कर लें।

 

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now