धारूहेड़ा: पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य कर रही ‘जनहित कल्याण समिति‘ द्वारा एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। समिति की ओर से रविवार को मालपुरा सर्विस लाइन के पास 5 जगह बरगद पेड का पौधारोपण किया
‘जनहित कल्याण समिति’ के प्रधान केके पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से इस साल 50 से ज्यादा पौधारोपण किया जा चुका है। समिति धारूहेड़ा में समय समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान , सफाई अभियाल चलाती रहती है।
जनहित कल्याण समिति : बता दे धारूहेड़ा में कुछ समाजसवियों की ओर एक समिति बनाई हुई है। हर साल में इस समिति के चुनाव करवाए जाते है। फिलहाल इस समिति के कृष्ण कुमार पांडेय प्रधान है। समिति की ओर से बैठके आयोजित करके धारूहेड़ा में कार्य करवाते जाते है। पिछले करीब 15 साल ये संस्था कार्यरत है।
समिति के सदस्यों द्वारा पर्यावरण को बेहतर बनाने रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर मालपुरा सरपंच प्रतिनिधि मलखान, प्रदीप चौधरी, संतोष यादव हरफूल आदि मौजूद रहे













