Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, जाने ताजा अपडेट

On: July 14, 2026 11:47 AM
Follow Us:
Haryana Weather

Weather Alert: हरियाणा में अभी मानूसन का दौर रूका नही है। बता दें कि हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। हरियाणा कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा 14 जुलाई 2026 को चमक गरज के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 5 दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ-साथ बारिश होगी।

इप जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुग्राम रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला रुका हुआ था और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। लेकिन अब फिर से राज्य में तूफानी बारिश होगी।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक गुरुग्राम, रेवाड़ी, जींद कैथल महेंद्रगढ़ नारनौल सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

 

जलभराव बना समस्या

लोगों का कहना है कि चुनाव के समय किए गए सभी वादे चुनावी जुमले साबित हुए। वही बारिश होने से दिन पर दिन जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून की शुरुआत है आने वाले समय में परेशानियां और भी बढ़ सकती है। न

हरियाणा के कई जिलों में बारिश के वजह से पानी भर चुका है और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। रेवाड़ी, गुरूग्राम, धारूहेडा व बावल में बारिश के वजह से जगह-जगह पानी भर चुका है । आलम यहां तक कि थोडी सी बारिश् होते ही हाईवे पर जलभराव हो जाता हैं जिससे लंबा जाम लग जाता है। बारिश से जलभराव के चलते लोगों की परेशानियां भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है और परेशानियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now