धारूहेड़ा: आसियाकी के जतिन यादव सेना में बने लेफ्टिनेंट, ग्रामीणों ने किया स्वागत

On: July 11, 2026 10:22 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: आसियाकी के जतिन यादव सेना में बने लेफ्टिनेंट, ग्रामीणों ने किया स्वागत

धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव आसियाकी के निवासी जतिन यादव पुत्र सतपाल के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच तेजपाल तथा पूर्व सरपंच अशोक सहित ग्रामीणों ने जतिन यादव को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सरपंच ने कहा कि जतिन यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर इलाके को नाम रोशन किया है। उन्होनें पुणे से 4 साल की ट्रेनिंग की है। आज शनिवार को गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया । सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर जतिन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से भी देश सेवा का संकल्प लेकर सेना सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया।

जगह जगह हुआ स्वागत: ग्रामीणों ने कहा हमें जतीन पर बडा गर्व है जिससे देश सेवा के लिए भारतीय सेना को चुना है। गांव में दो जगह उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा बोलनी मंडल के महामंत्री मीर सिंह, देवेंद्र पंच, सुरेंद्र यादव, विष्णु यादव सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now