Breaking News: साहबी नदी संरक्षण को लेकर चौथे चरण में निकाली जाएगी ट्रेक्टर रैली

On: July 5, 2026 10:47 AM
Follow Us:
पंचायत घर मसानी में आयोजित इस बैठक में आगामी रणनीति तय करने पर विचार किया गया।

Breaking News: धारूहेड़ा: मसानी बैराज में रेवाड़ी व बावल से धडल्ले से दूषित पानी छोडा जा रहा है। मसानी बैराज पर्यावरण एवं साहबी नदी संरक्षण व मसानी बैराज के गंदे पानी एवं प्रदूषण जल के समाधान एवं उपचार के लिए सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गई। पंचायत घर मसानी में आयोजित इस बैठक में आगामी रणनीति तय करने पर विचार किया गया।

masani

तीन चरण पूरे, चौथे चरण की तैयारी

कमल सिंह ने बताया जनता के सहयोग से बैराज को लेकर अब आंदोलन के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 5 अप्रैल से हस्ताक्षर अभियान, दूसरा चरण 31 मई को गांव जीतपुरा से जीतपुरा से जड़थल तक और तीसरा चरण 28 जून को गांव भटसाना Breaking News: से बुढ़ाना चौक तक जन चेतना एवं पदयात्रा की गई। इस जन चेतना की समीक्षा करने के लिए ही यह बैठक बुलाई गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने मसानी बैराज के लिए किए जा रहे आंदोलन को सराहनीय बताया। इस आंदोलन के विभिन्न चरण में लोगों पर जागरूकता का असर रहा। अब इसके लिए सरकार व प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने की तैयारी है। जिसके लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी

बैठक सभी की सहमति से 3 अगस्त को सुबह 9:00 बजे गांव तितरपुर से ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 9:00 बजे तितरपुर, मसानी, रसगन, डूंगरवास, निखरी, निगांनियावास, रालियावास, पंचगांव, जड़थल, आशियाकी पांचोर, लाधुवास, संगवाड़ी, भूड़ला, माजरा गुरदास व रेवाड़ी बाईपास होते हुए जिला सचिवालय रेवाड़ी पहुंचेगी।

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

बैठक में ये रहे मौजूद’ इस मौके पर मास्टर धर्मपाल निखरी, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, सरपंच संजय यादव मसानी, कृष्ण मिस्त्री मसानी, सतपाल थानेदार मसानी, समय सिंह मसानी, महिपाल फदनी, बिशन नंबरदार रालियावास, शेरसिंह यादव, देवेंद्र यादव निगांनियावास, रामफल यादव, हनीश शर्मा जीतपुरा, मास्टर सुरेंद्र डूंगरवास व मोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now