बावल/रेवाड़ी : औद्योगिक क्षेत्र बावल में कल यानी 30 जून को एक बड़ा राज्य स्तरीय राजनीतिक और प्रशासनिक जमावड़ा होने जा रहा है। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित ‘राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस खास मौके पर देश के नवनिर्वाचित केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंच रहे हैं। Haryana ‘Save the Fields’ Campaign
समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावल क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बावल के विधायक कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल के गांवो में दोरा करने न्यौता दिया।Haryana ‘Save the Fields’ Campaign
बावल में लगाए गए 13 नाके
पुलिस अधीक्षक ने साफ और कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि कार्यक्रम की आड़ में हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियां करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए बावल क्षेत्र में 13 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल स्क्वाड, टियर गैस स्क्वाड और ‘वज्र वाहन’ को भी मौके पर तैनात किया गया है।Haryana ‘Save the Fields’ Campaign
सिविल ड्रेस में पुलिस बल: संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर गुप्त रूप से नजर रखने के लिए भारी संख्या में सिविल वर्दी (बिना वर्दी) में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें और अफवाहों से दूर रहें।Haryana ‘Save the Fields’ Campaign
एसपी ने खुद संभाली कमान, की फुल ड्रेस रिहर्सल
बता दे कि इस वीआईपी आगमन को लेकर रेवाड़ी जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। सोमवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने खुद बावल में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से दौरा किया। उन्होंने वीआईपी रूटों और अन्य वैकल्पिक रास्तों का बारीकी से अवलोकन करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की फुल ड्रेस रिहर्सल की।
रिहर्सल के दौरान मौजूद रहे जिले के आला अधिकारी
आज हुई इस अंतिम सुरक्षा समीक्षा और रिहर्सल के दौरान रेवाड़ी जिले का पूरा पुलिस महकमा ग्राउंड पर मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे।
- डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह
- डीएसपी श्री संजीव बल्हारा
- डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण
- डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद
- डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार सहित तमाम ड्यूटी प्रभारी।
ग्राउंड जीरो पर चेकिंग: एसपी ने कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, वीवीआईपी गैलरी, मीडिया दीर्घा, चेकिंग पॉइंट्स, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई प्रशासनिक तैयारियों को जांचा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।>Haryana ‘Save the Fields’ Campaign>













