Breaking News: मसानी बैराज संरक्षण को लेकर निकाली जन चेतना एवं पदयात्रा

On: June 28, 2026 1:18 PM
Follow Us:
Breaking News: मसानी बैराज संरक्षण को लेकर निकाली जन चेतना एवं पदयात्रा

Breaking News धारूहेड़ा: मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान व साहबी नदी के पर्यावरण संरक्षण‎ को लेकर रविवार को जन चेतना एवं पदयात्रा निकाली। मास्टर धर्मपाल निखरी की अध्यक्षता निकाली इस यात्रा में 12 से ज्यादा गांवो के लोग शमिल हुए।

संयोजक सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि साहबी बैराज में छोडा जा रहा पानी किसानों की जमीन में पानी भरा हुआ है, जिससे वे खेतों में बिजाई भी नहीं कर सके। गांवो में पानी की स्तर जहरीला हो चुका है। इस मुहिम को लेकर 5 मई को पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।Breaking News

 

सुबह भटसाणा गांव से शुरू हुई चेतना यात्रा

बता दे मसानी बैराज में छोडे जा रहे गंदे पानी को लेकर धारूहेड़ा के लोग एक जुट हो गए है। इसी अभियान को लेकर लोगो में जागरूकता के लिए जन चेतना एवं पदयात्रा निकाली गई। जन चेतना पद यात्रा सुबह भटसाना, खलियावास, खटावली,सुरजपुरा,‎ सुनारिया, बुड़ाना चौक, मीरपुर,‎ तुर्कियावास, बुड़ाना-बुढ़ानी से होती हुई मसानी पहुंची।

झूठे सपने दिखाकर किया धोखा: ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर लाल खटटर लोगो को ​कृत्रिम झील बनाने के सपने दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। दरसल रेवाड़ी व बावल के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए यह सब खेल खेला गया है। क्योंकि धारूहेड़ा में इस समस्या को नेतृत्व करने वाले कोई नहीं है। सरकार साफ पानी बताकर एनजीटी में रिपोर्ट देकर अपना पीछा छुडवा रही है जबकि काला यानि बिना ट्रीट किया हुआ पानी छोडा जा रहा है।

जमीन हुई खराब? किसान परेशान

बडी मात्रा में छोडे जा रहे इस गंद पानी से भटसाना, खलियावास, खटावली,सुरजपुरा,‎ सुनारिया, बुड़ाना चौक, मीरपुर,‎ तुर्कियावास, बुड़ाना-बुढ़ानी आदि गांव की जमीन खराब हो चुेकी है। आलम यहां तक है ये पानी दिनपर दिन बढता ही जा रहा है। गंदे पानी को रोकने के प्रशासन की कोई बडी पहल नही है। लोग गंदे पानी से परेशान होकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है लेकिन समाधान को लेकर कर आश्वसन ही मिल रहा है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
Masani Barrage

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

ये रहे मौजूद: इस मौके पर सरपंच राजकुमार खलियावास, ब्लॉक समिति मेंबर धीरज खलियावास, राजकुमार सरपंच बुडाना, बिशनसिंह नंबरदार रालियावास, पूर्व सरपंच लालाराम मसानी, पूर्व सरपंच नवल सिंह डुंगरवास व वैभव यादव भटसाना, रामफल जीतपुरा, हनीश शर्मा, सुमेरसिंह व देवेंद्र निंगानियावास व महिपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now