Cyber fraud in Rewari: (Best24News) रेवाड़ी/बावल: साइबर अपराधियों ने अब आम जनता के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रेवाड़ी जिले के बावल के रहने वाले एक सरकारी अधिकारी से साइबर ठगों द्वारा ₹4 लाख से अधिक की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने महज अपने घर के एसी (AC) की सर्विस कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था।Cyber fraud in Rewari
एपीके भेजकर लगाया चूना
इसके बाद ठगों ने उनके वॉट्सऐप पर एक खतरनाक एपीके (APK) फाइल भेजी और बातों में फंसाकर उसे इंस्टॉल करवा दिया। फाइल डाउनलोड होने के ठीक तीन दिन बाद अधिकारी के खाते से ₹4,03,752 साफ हो गए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।Cyber fraud in Rewari
गूगल सर्च के बाद वॉट्सऐप पर आई संदिग्ध APK फाइल
बावल निवासी सरकारी अधिकारी कमल सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के एसी की सर्विस करवानी थी। इसके लिए उन्होंने 15 जून को गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। सर्च करने के कुछ ही देर बाद उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एक फाइल (APK File) आई।Cyber fraud in Rewari
वॉट्सऐप कॉल कर जाल में फंसाया: फाइल भेजने के तुरंत बाद उसी नंबर से पीड़ित के पास वॉट्सऐप कॉल आई। फोन करने वाले शातिर ठग ने खुद को सर्विस रिप्रेजेंटेटिव बताते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज में कमल सिंह को वह फाइल खोलने और उसमें अपनी पूरी डिटेल (जानकारी) भरने की प्रक्रिया समझाई। ठगों के झांसे में आकर अधिकारी ने उसी दिन अपनी सारी डिटेल उस फाइल में भर दी।
3 दिन बाद फोन पर एक के बाद एक आए पैसे कटने के 7 मैसेज
फाइल में डिटेल भरने के बाद तीन दिनों तक सब कुछ शांत रहा, लेकिन 18 जून को अचानक एक के बाद एक लगातार 7 मैसेज आए, जिन्हें देखकर उनके होश उड़ गए। ठगों ने पहली बार में ₹49,999, दूसरी बार में ₹50,000, तीसरी बार में ₹70,000, चौथी बार में ₹95,000, पांचवीं बार में ₹10,298, छठी बार में ₹71,631 और सातवीं बार में ₹56,284 निकाल लिए।Cyber fraud in Rewari
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत: कमल ने बताया कि उसके खाते से ₹4,03,752 गायब होने पर उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Cyber fraud in Rewari
बेस्ट 24 न्यूज की अपील: साइबर ठगों से कैसे बचें?
इस घटना से सबक लेते हुए शहरवासियों को कुछ बेहद जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए:
गूगल सर्च पर अंधविश्वास न करें: गूगल पर मिलने वाले अधिकांश कस्टमर केयर नंबर फर्जी या ठगों के हो सकते हैं। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर ही नंबर लें।Cyber fraud in Rewari
APK फाइल कभी डाउनलोड न करें: वॉट्सऐप या मैसेज पर किसी के कहने से .apk एक्सटेंशन वाली फाइल कभी इंस्टॉल न करें। यह एक वायरस (Malware) होता है जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल और ओटीपी ठगों के पास भेज देता है।
तुरंत करें कॉल: यदि आपके साथ भी कोई ऐसी ठगी होती है, तो बिना देरी किए 1930 नंबर पर कॉल करें ताकि समय रहते आपका पैसा ब्लॉक किया जा सके।Cyber fraud in Rewari










