रेवाड़ी: खलीलपुरी स्पोर्ट्स सेंटर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब; जीते गोल्ड मेडल, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

On: June 22, 2026 6:09 PM
Follow Us:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेवाड़ी के खलीलपुरी स्थित यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर (U.S.A. Sports Center, Khalilpuri) में बड़े ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेवाड़ी के खलीलपुरी स्थित यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर (U.S.A. Sports Center, Khalilpuri) में बड़े ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवाड़ी (Best24News): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेवाड़ी के खलीलपुरी स्थित यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर (U.S.A. Sports Center, Khalilpuri) में बड़े ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुबह से ही खेल मैदान में भारी भीड़ जमा रही, जहां सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर ‘स्वस्थ जीवन और फिट भारत’ का संदेश दिया। योग दिवस को यादगार बनाने के लिए बच्चों के बीच दौड़ और शॉट पुट जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया तथा विजेताओं को बधाईयां दी।

 

रेवाड़ी: खलीलपुरी स्पोर्ट्स सेंटर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
रेवाड़ी: खलीलपुरी स्पोर्ट्स सेंटर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

एथलेटिक्स दौड़ और शॉट पुट में इन बच्चों ने जीते मेडल 
योग दिवस पर बच्चों और अभिभावकों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:

  • 11 साल आयु वर्ग (400 मीटर दौड़): लडकों में प्रेरित ने स्वर्ण (Gold), विशेष ने रजत (Silver) और निखिल ने कांस्य (Bronze) पदक जीता। वहीं लड़कियों में मानवी ने स्वर्ण, एंजल ने रजत और मोहिनी मांडिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
  • 14 साल आयु वर्ग (लड़के): चिराग ने पहला, कुणाल ने दूसरा और आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 17 साल आयु वर्ग (800 मीटर दौड़): यश ने प्रथम, हितेन ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
  • 19 साल आयु वर्ग (लड़के): चिराग पहले, भावेश दूसरे और काली माजरा तीसरे स्थान पर रहे।
  • 10 साल आयु वर्ग (100 मीटर दौड़): जानवी ने पहला, निमिषा ने दूसरा और परनीत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • शॉट पुट (गोला फेंक) इवेंट: प्रिंस मांडिया ने पहला, ईशांत ने दूसरा और पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
कार्यक्रम के आयोजक और प्रसिद्ध कोच स्वामी उपेश बॉक्सर ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखती है। उन्होंने आज के युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से पूरी तरह दूर रहकर खेलों और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। विशिष्ट अतिथि नीरज मुकदम हाँसाका ने इस सफल आयोजन के लिए यू.एस.ए. स्पोर्ट्स सेंटर की पूरी कमेटी की सराहना की।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलपुरी के सरपंच विक्की एवं पूर्व सरपंच व भारतीय सेना मेडलिस्ट अजीत सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा हरियाणा खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद, नीरज मुकदम हाँसाका, डॉ. सुनील, गजे सिंह (माजरा श्यौराज), बिजेंद्र मास्टर (जोनावास), जसबीर (गोकलगढ़), भरत सिंह, नीतिन यादव, सुंदर सिंह (रोजка), करण बम्बर, नाहर सिंह मास्टर (मेलावास), हिमांशु खलीलपुरी, प्रदीप (हरजीपुर), वेद फौगाट

, नवीन, लीलाराम, उर्मिला, महेश शेखर, उमेश, लक्ष्मी, सोनू, अमित फौजी, आशीष शर्मा पटवारी (पूर्व नेवी), नीति खलीलपुरी, शिवानी, वंश स्वामी (डूंगरवास) तथा अजीत पहलवान (मांडिया) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबरू भान, पंकज कुंडू, अंकुर यादव, नवीन, हर्ष, बृजेश और बिजेंद्र का विशेष योगदान रहा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now