धारूहेड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में किया गया। International Yoga Day

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।International Yoga Day

कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि, “स्वस्थ शरीर और शांत मन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। युवा शक्ति यदि योग और अनुशासन को अपने दैनिक जीवन में अपना ले, तो हम एक नशामुक्त और आदर्श हरियाणा का निर्माण करने में सफल होंगे।”

शिविर में योग की बारीकियों को सिखाने के लिए योग शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग न केवल बीमारियों को दूर रखता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता में भी अद्भुत वृद्धि करता है।International Yoga Day
दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ: योग कार्यक्र्म का शुभांरभ दीप प्रज्जवलित कर शुरू किया गया। इस मौके पर योगाभ्यास का संचालन डॉ. संदीप और डॉ. नीतू द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी।

योग विशेषज्ञों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियां समझाते हुए उन्हें सही तरीके से करने का प्रशिक्षण भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और तनावमुक्त जीवन के लिए भी बेहद आवश्यक है।International Yoga Day

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। इस मौके पर रामपाल यादव, नीरज, अंजू आदि मौजूद रहे।International Yoga Day
धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करते हुए












