Haryana News: परिवार पहचान पत्र को लेकर आया बडा अपडेट

On: June 20, 2026 10:50 PM
Follow Us:
Family ID New Update

Best24News, Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर बडा बदलाव किया गया है। अब ये नियम लागू कर दिया है। नए नियम के अनुसार अब हरियाणा में अकेले व्यक्तियों के आय और पारिवारिक स्थिति संबंधी विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। Haryana News

हरियाणा में कुल 3 लाख 54 हजार 215 व्यक्तियों ने परिवार पहचान पत्र में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्शाया हुआ है। इनमें से 1 लाख 90 हजार 112 व्यक्तियों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम दर्ज है।
Haryana News

पंजीकरण को लेकर अभियान तेज’ हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्ज कराने वाले नागरिकों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। सरकार का मानना है कि सही और वास्तविक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

इसी के चलते प्रदेशभर में अकेले व्यक्तियों के आय और पारिवारिक स्थिति संबंधी विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। हरियाणा में कुल 3 लाख 54 हजार 215 व्यक्तियों ने परिवार पहचान पत्र में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्शाया हुआ है। इनमें से 1 लाख 90 हजार 112 व्यक्तियों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम दर्ज है।Haryana News

इतने लोगों का सत्यापन हो चुका
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 1 लाख 66 हजार 240 व्यक्तियों का गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। प्रदेश सरकार धरातल पर एकल परिवार वाले व्यक्ति का सत्यापन करने के बाद उनके कल्याण के लिए अधिक लाभान्वित भी कर सकती है।

सरकार द्वारा ऐसे व्यक्तियों को अपने परिवार के बाकी उन सदस्यों के साथ जुड़ने की सलाह दी जाएगी, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने की मंशा से अलग परिवार पहचान पत्र बनवा रखे हैं।

जानिए अकेले लोगो के आंकडें

कुल अकेले व्यक्ति: 3,54,215
1.80 लाख रुपये से कम आय वाले: 1,90,112
बीपीएल श्रेणी में सत्यापित: 1,66,240
शेष व्यक्तियों का सत्यापन जारी
मोबाइल संदेशों के माध्यम से दी जा रही सूचना।

सूचना के लिए भेजे जा रहे है संदेश

सरकार को यदि ऐसे एकल व्यक्ति मिले, जिनकी हालत काफी खराब है तो न केवल उनकी पेंशन अलग से बढ़ाई जा सकती है। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिकों को मोबाइल संदेश भेजकर सत्यापन कराने की जानकारी दी जा रही है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now