रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 6 माह की अल्ट्रासाउंड वेटिंग … क्या बोले MLA

On: June 19, 2026 8:29 PM
Follow Us:
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 6 माह की अल्ट्रासाउंड वेटिंग पर क्या बोले विधायक
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, मेडिकल एंड रिसर्च तथा तकनीकी शिक्षा समिति ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 6 माह की अल्ट्रासाउंड वेटिंग पर क्या बोले विधायक

रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, मेडिकल एंड रिसर्च तथा तकनीकी शिक्षा समिति ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस मौके पर समिति सदस्य एवं बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, महम विधायक बलराम डांगी, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, होडल विधायक हरिन्द्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डी.के. बंसल, उपायुक्त रेवाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, मेडिकल एंड रिसर्च तथा तकनीकी शिक्षा समिति ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, मेडिकल एंड रिसर्च तथा तकनीकी शिक्षा समिति ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

समिति के चेयरमैन एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए करीब 6 माह की लंबी प्रतीक्षा अवधि पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों को इतनी लंबी अवधि तक इंतजार करवाना किसी भी हालत में उचित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “6 माह इंतजार करते-करते तो आदमी मरकर दोबारा उठ लेगा। इसकी गति बढ़ाई जाए।” साथ ही उन्होंने इस विषय को चंडीगढ़ स्तर पर भी उठाने की बात कही।

रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 6 माह की अल्ट्रासाउंड वेटिंग पर क्या बोले विधायक
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 6 माह की अल्ट्रासाउंड वेटिंग पर क्या बोले विधायक

मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश: समिति के सदस्यों ने अस्पताल की ओपीडी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, वार्डों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। समिति ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक सुधार जल्द सुनिश्चित किए जाएं।

अल्ट्रासाउंड के लिए 6 माह की वेटिंग पर जताई नाराजगी: निरीक्षण के बाद लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कुछ कमियों को छोड़कर समिति अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की नई बिल्डिंग तैयार होने के बाद सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे मरीजों को विभिन्न विभागों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उपचार प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now