Breaking News: धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का किया सीधा प्रसारण

On: June 19, 2026 8:15 PM
Follow Us:
HERO MOTO COPR DHARUHERA

 

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसी क्रम में शुक्रवार धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि , प्लांट हेड यशपाल सरदाना, एचआर हैड धर्म रक्षित भी मौजूद रहे।Breaking News

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त प्रमोद सिंह ने बताया कि अगस्त, 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का पहला सम्मेलन 19 जून शुक्रवार को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा में दस स्थानों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां पर किया गया है।Breaking News

PMVBRY
PMVBRY

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का आवंटन की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत किसी भी उपक्रम में जुड़े नए कर्मचारियों और रोजगार देने वाले उद्यमियों को यह राशि दी गई। इस योजना के अंतर्गत रोजगार देने वाले को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कर्मचारी के वेतन अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाती है।Breaking News

विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में बताते हुए प्रमोद सिंह ने कहा कि किसी फैक्ट्री या व्यापारिक उद्यम में 50 से कर्मचारी हैं तो उसे कम से कम दो श्रमिक और रखने होंगे, जिनके वेतन के आधार पर उद्यमी को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार 50 से अधिक कहीं मजदूर काम कर रहे हैं तो नियोक्ता को 5 मजदूर और रखने होंगे।Breaking News

PMVBRY
PMVBRY

श्रमिक को भविष्य निधि में नियोक्ता की ओर से 12 प्रतिशत अंशदान मिलता है और 12 प्रतिशत उसके वेतन में से जमा होता है। इस राशि पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज भी दिया जाता है। कर्मचारी कभी भी पीएफ फंड से राशि को ऑनलाइन निकाल सकता है।Breaking News
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना है। इस अवसर पर ईपीएफओ के आयुक्त अशोक कुमार, इंद्राज सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।Breaking News

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें