Breaking News: धारूहेड़़ा। मसानी बैराज के दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान और साहबी नदी के संरक्षण को लेकर प्रस्तावित द्वितीय चरण की जन चेतना पदयात्रा अब 21 जून की जगह 28 जून को निकलेगी। इसी अभियान को लेकर पहले 5 मई को हस्ताक्षरण अभियान चलाया गया था।Breaking News

जानिए किन गांवो से होकर निकलेगी: अभियान के संयोजक सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि 28 जून को सुबह 6 बजे गांव भटसाना से पदयात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा खरखड़ा, खलियावास, खटावली, सूरजपुरा, सुनारिया, ततारपुर होते हुए बुड़ाना चौक पहुंचेगी। इस दौरान मीरपुर, तुर्कियावास, बुड़ाना और बुढ़ानी, गोकलपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

21 नहीं 28 को निकलेगी पद यात्रा: अभियान के संयोजक सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते पदयात्रा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर गांवों में भी मुनादी करवाई गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकेंंBreaking News
तैयारियो को लेकर बैठक 20 को: बता दे कि इस पदयात्रा की तैयारियों को लेकर 20 जून को जागरूकता बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे ततारपुर, 10 बजे तुर्कियावास और 11 बजे बुड़ाना में बैठकें आयोजित कर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।
जानिए क्यों पडी जरूरत: बता दे कि रेवाड़ी शहर का प्रदूषित एवं गंदा पानी लाल बहादुर शास्त्री कैनाल के माध्यम से जडथल गांव होते हुए मसानी बैराज तक पहुंच रहा है, जिससे साहबी नदी और आसपास के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।Breaking News

सदस्यों ने कहा कि इस समस्या के समाधान और उपचार के लिए आमजन को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि प्रशासन और हरियाणा सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो सकें। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर जन चेतना यात्रा के दूसरे चरण को शुरू करने का निर्णय लिया।Breaking News
झूठे सपने दिखाकर किया धोखा: ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर लाल खटटर लोगो को कृकृत्रित झील बनाने के सपने दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। दरसल रेवाड़ी व बावल के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए यह सब खेल खेला गया है। क्योंकि धारूहेड़ा में इस समस्या को नेतृत्व करने वाले कोई नहीं है। सरकार साफ पानी बताकर एनजीटी में रिपोर्ट देकर अपना पीछा छुडवा रही है जबकि काला यानि बिना ट्रीट किया हुआ पानी छोडा जा रहा है।Masani Barrage












