NEET Re-Exam: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी !रेवाड़ी में परीक्षा के दिन मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा, देखें

On: June 19, 2026 8:02 AM
Follow Us:
अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी !रेवाड़ी में परीक्षा के दिन मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा, देखें

NEET Re-Exam : 21 जून को नीट की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है और परीक्षा में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार ना हो इसके लिए भी रेवाड़ी प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। परीक्षा को लेकर कई नियम बनाए गए हैं जिसका पालन हर हाल में सभी बच्चों को करना होगा।

प्रशासन के द्वारा स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाएगा। परीक्षा से पहले ही टेलीग्राम पर भी रोक लगा दिया गया है।

पिछली बार पेपर लीक मामला सामने आया इसके बाद सरकार इस बार एक्टिव मोड में दिख रही है। इस बार रेवाड़ी प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभिभावको के लिए भी होगी खास व्यवस्था

इस बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अभिभावकों के लिए भी परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभिभावकों को बैठने की जगह दी जाएगी इसके साथ ही साथ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ओआरएस चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसे सुविधा भी अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस की सुविधा

रेवाड़ी सहित हरियाणा के तमाम जिलों में नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त हरियाणा रोडवेज बसों की सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने एडमिट कार्ड बस में दिखाना होगा इसके बाद उन्हें मुफ्त में बस में सफर करने की सुविधा दी जाएगी।

अभ्यर्थियों से अपील ( NEET Re-Exam )

परीक्षार्थियों को इस बार कैलकुलेटर, घड़ी प्लास्टिक बैंड कोई सामान, और कई चीजे एग्जाम सेंटर पर लेकर नहीं आना है। वही नियम तोड़ने वाले अभ्यर्थियों के ऊपर कारवाई की जाएगी। NTA ने माता-पिता से अपील किया है कि किसी के बहकावे में नहीं आए। अगर कोई आपसे एग्जाम पास करवाने के नाम पर पैसों की डिमांड कर रहा है तो आप तुरंत कंप्लेंट करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now