Breaking News: साइबर थान पुलिस रेवाड़ी को गुरूवार को बडी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सरकुलर रोड रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मोर्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी के रूप में हुई है।Breaking News
चार पहले किए थे काबू: बता दे इस गिरो से जुडे चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब वापस मांगे तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।Breaking News
जानिए कैसे फसा चुंगल में: बताया की गत वर्ष 23 अगस्त को सरकुलर रोड रेवाड़ी निवासी धीरज शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए। इसके बाद उससे अलग-अलग खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए।Breaking News
उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपये दर्शाए गए। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।Breaking News
ये आरोपी पहले काबू: बता दे पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी एमपी के जिला इंदोर के शीलनाथ कैंप शंकर का बगीचा निवासी हर्ष कदम, जिला इंदोर के विंद्या पैलेस एअरपोर्ट रोड निवासी दीपक सिंह चौहान, युपी के जिला रामपुर के मोहल्ला तान्डोला टांडा निवासी फैजान व एमपी के जिला राजगढ़ के चारागंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Breaking News
जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।Breaking News
आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 01 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Breaking News













