Rewari News: रेवाड़ी: शहर के सेक्टर-4 क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था पिछले कई दिनों से चरमराई हुई है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते घरों और गलियों के आसपास कूड़ा जमा होने लगा है। इससे लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टरवासी हर्ष, राजेंद्र, सुरेंद्र, धर्मपाल, जितेंद्र ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित सुपरवाइजर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन कॉल का जवाब नहीं दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। नियमित कूड़ा उठान न होने से घरों में कूड़े के ढेर लगे हुए है।Rewari News
सुपरवाईजर नहीं उठाते फोन: सेक्टरवासियों का कहना है कहां शिकायत करें। सेक्टर चार के लिए जो सुपरवाइजर जय किशन नियुक्त किया हुआ है वह फोन ही नहीं उठता है। पिछले एक सप्ताह से मकान नंबर 1000 से 1285 नंबर कोई गाड़ी नहीं आ रही है। कूडा उठाव नहीं होने के चलते सेक्टरवासी परेशान है।Rewari News
नही बजाता सायरन: लोगेा का कहना है एक सप्ताह पहले गाडी आई थी लेकिन चालक सायरन नहीं बाजाता है। चुपचाप गाडी लेकर निकल जाता है। जब चालक को लेकर कहा तो कहने लगा कि बैट्री खराब हो जाती है इसलिए नही बजाता। अब साफ जाहिर है कूडा उठान को लेकर वे गंभीर नहीं है।
आरडब्ल्यूए सेक्टर चार के प्रधान डा सुरेंद्र यादव ने बताया कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। नियमित कूडा लेने वाली गाड़ी भी नहीं आती है। सबसे अहम बात यह है शिकायत करने पर सुपरवाइजर कोई समाधान नहीं करवाते है। जबकि हर माह प्रोप्टी टैक्स में कूड़े उठाने का चार्ज जोड दिया जाता है।














