NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न ट्रेडों और शैक्षणिक क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के लिए 1607 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए डायरेक्ट बहाली की जाएगी इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगा। मेरिट के लिस्ट पर छात्रों का चयन किया जाएगा।
कई क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर
आप अगर इस वैकेंसी के अंतर्गत फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको भर्ती से पहले कुछ जरूरी डिटेल्स देखना होगा।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 241 पद
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: 305 पद
- ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई): 906 पद
- पैरामेडिकल अप्रेंटिस: 155 पद
योग्यता क्या होनी चाहिए?
ग्रेजुएट पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास ग्रेजुएट की डिग्री किसी भी क्षेत्र में होनी जरूरी है। वहीं अगर डिप्लोमा से जुड़े पदों पर आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास डिप्लोमा की डिग्री होनी जरूरी है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों से पूरी की होनी चाहिए।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इससे उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा जिन्होंने अपनी पढ़ाई में बेहतर अंक हासिल किए हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस – ₹12,300 प्रतिमाह
- डिप्लोमा अप्रेंटिस – ₹10,900 प्रतिमाह
- ट्रेड अप्रेंटिस – ₹9,600 से ₹10,560 प्रतिमाह
- पैरामेडिकल अप्रेंटिस – ₹12,700 से ₹13,700 प्रतिमाह
आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को NATS या NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।











