Breaking News: धारूहेड़ा: राष्ट्रपति राष्ट्रपति किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण द्वारा “हरियाणा में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु गठित कार्य समूह” का सदस्य मनोनीत किया गया है। अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी एवं प्रदेशभर के प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।Breaking News

अरावली किसान क्लब के प्रधान एवं राष्ट्रपति किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला लंबे समय से किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देकर कृषि को स्वस्थ, टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। इतना ही धारूहेड़ा स्थित एग्रो फार्म पर प्राकृतिक खेतो को बढावा देने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्र्म भी आयोजित किए जाते हैैBreaking News

किसानों और क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यशपाल खोला के अनुभव, नेतृत्व और किसान हितों के प्रति समर्पण से हरियाणा में प्राकृतिक कृषि को नई दिशा मिलेगी। साथ ही किसानों के लिए बेहतर नीतियां, नए अवसर और स्थायी कृषि मॉडल तैयार करने में भी यह कार्य समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।Breaking News





















