Breaking News
“Bawal Fire Tragedy: चार दिन बाद कंपनी परिसर में मिले लापता कर्मचारियों के शव Dharuhera News: गुर्जर घटाल में पशुओं को लगाए टीके Fire News: गर्मी के चलते रेवाड़ी में दो जगह लगी आग Bhiwadi Fire News: खुशखेड़ा में बंद पड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर लगी आग, पुलिस पहरे के बावजूद उठ... Rewari News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे पर सड़क के बीच धंसा बुलडोजर बूम, चार दिन से प्रशासन बेखबर Faridabad Murder Case: भिवाड़ी के खिलाड़ी की हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या! बुझ गया चिराग PM Kisan Yojana: बड़ी खबर! हरियाणा के इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग Rewari News: मेरी बेटी मेरा अभिमान संस्था के हुए चुनाव, जानिए किसको क्या​ मिली जिम्मेदारी Oath Shedule: रेवाड़ी में इस दिन लेगें चेयरमैन व 32 पार्षद शपथ, धारूहेड़ा में अभी इंतजार

Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग

On: May 24, 2026 4:10 PM
Follow Us:
Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग

Bhiwadi Fire: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गिरधर रोलरेप प्राइवेट लिमिटेड नामक प्लास्टिक दाना निर्माण फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में उठती लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत यहीं अब तक इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते कर्मचारियों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। ​बता दें कि स्थानीय लोग देर रात तक फैक्ट्री के बाहर जमा रहे और आग की भयावह तस्वीरें मोबाइल में कैद करते नजर आए। औद्योगिक कस्बे आग की फोटो व वीडियों वायरल हो रही है।Bhiwadi Fire

सुबह सुबह उठा धुआ: बता दे कि​ भिवाड़ी स्थित गिरधर रोलरेप प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। कुछ ही क्ष्ण में फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना और ज्वलनशील सामग्री आग फैलती ही चली गई है।

Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग
Bhiwadi Fire: गिरधर रोलरेप कंपनी में लगी भयंकर आग

आनन फानन में कर्मचारी निकले बाहर: जैसे ही कंपनी प्रंबधन को पता चला कि कंपनी में आग लर्ग है तो कर्मचारियों और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई । प्रबंधन ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दीै।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सूचना मिलते ही भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग तेज होने के चलते धारूहेड़ा, तिजारा, खैरथल, खुशखेड़ा सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। ​रविवार सुबह जाकर आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

आग से हुआ काफी नुकसान: प्रबधन ने बताया कि भयंकर आग के चलते फैक्ट्री की मशीनरी, तैयार माल और पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now