Haryana Crime News: हरियाणा के हांसी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। कुंभा गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां 80 वर्षीय बरखा राम की उनके पोते अंकित ने डंडों से पीट कर हत्या कर दी है। बुआ के शिकायत के बाद प्राथमिक की दर्ज की गई। आरोपी पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था।
प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या
वीरवार के देर रात कुंभा गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया। इस गांव के रहने वाले बुजुर्ग बरखा राम को रात 10:00 बजे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बरखाराम ज्यादातर अपनी बेटियों के पास रहते थे और लगभग 15 दिन पहले ही गांव लौट कर आए थे। पुलिस को भी शिकायत में हिसार के सेक्टर 1 निवासी कमलेश ने बताया कि वह दो भाई और तीन बहने हैं। बहनों की शादी हो चुकी है और पिता बरखा राम अपने बेटे रामफल के साथ रहते थे।
बेटे कमलेश ने बताया कि वीरवार की देर रात सूचना मिली कि अंकित ने मेरे पिता बरखा राम को लाठी डंडो से मारा है जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें हांसी ले जाया गया।
सूचना मिलने के बाद कमलेश अपनी बहन चंद्रपति के साथ रात 12:00 बजे गांव पहुंचे तब आसपास के लोगों ने बताया कि उनके पिता की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई है। कमलेश ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें पहले ही बताया था कि अंकित मकान अपने नाम करवाने के लिए उन्हें तंग कर रहा है और कई बार तो खाना भी नहीं देता है। उन्हें घर से निकलने की धमकी दी जाती है।
बेटे और पोते के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज
कमलेश की शिकायत पर पुत्र रामपाल और पोता अंकित पर प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। आरोप है की लाठी से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। डॉक्टर ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।








