Breaking News: रेवाड़ी: प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही और कार्यों की सही निगरानी नहीं करने के आरोप में बड़ा कदम उठाया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में रेवाड़ी सहित प्रदेश के 5 वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी मेमो के अनुसार हरियाणा सिविल सेवा (Punishment & Appeal) Rules, 2016 के नियम-7 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और रखरखाव में कथित लापरवाही को लेकर की जा रही है।
जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है उनमें शामिल हैं—
डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, फरीदाबाद
डॉ. गिन्नी लांबा, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सोनीपत
डॉ. सुरेंद्र यादव, पीएमओ, सिविल अस्पताल, रेवाड़ी
डॉ. गुरजीत, एसएमओ, सिविल अस्पताल, झज्जर
डॉ. टी.सी. गिदवाल, एसएमओ, एसडीसीएच बल्लभगढ़, फरीदाबाद
पत्र में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर 25 मई 2026 तक विभाग को भेजी जाए।
वहीं, दस्तावेज पर लिखे नोट के अनुसार 22 मई 2026 को संबंधित अधिकारियों के कार्यालय सील करने तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार के दस्तावेजों से छेड़छाड़ न हो।Breaking News



