Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल डीजल के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। 10 दिनों के अंदर पेट्रोल डीजल के रेट में तीसरी बार जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल 87 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के रेट में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब पेट्रोल का रेट 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है वहीं डीजल का रेट 92.49 रुपए पहुंच चुका है।
तीसरी बार हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल डीजल के रेट में 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 19 तारीख को ही पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तब पेट्रोल डीजल के रेट 90 पैसे प्रति लीटर पड़े थे इसके पहले 15 तारीख को भी ₹3 प्रति लीटर पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी।
आम जनता पर सीधा पड़ेगा असर
पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाले बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता के ऊपर देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां माल की दुलाई का रेट बढ़ जाएगा वहीं दूसरी तरफ खाद्य पदार्थों के रेट में भी बढ़ोतरी होगी।
क्यों बढ़ रहे हैं रेट
आपको बता दे की मिडिल ईस्ट जंग के वजह से कच्चे तेल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से पेट्रोल डीजल के रेट में भी बढ़ोतरी हो रही है।
तेल कंपनियों की माने तो कच्चे तेल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी के वजह से ही पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है और अगर ऐसे ही कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।



