Haryana News: हरियाणा के ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहतक के रहने वाले तुषार 23 साल की उम्र में भारतीय ब्रिटेन में भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं और इतिहास रच दिया है।
तुषार कुमार ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि उनकी मां भी डिप्टी मेयर है और अब बेटा भी मेयर बन चुका है।
एक वोट से जीता चुनाव, 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
तुषार कुमार ने लेबर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और कुल 832 वोट हासिल किए। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ एक वोट के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
सामने जानकारी के अनुसार दो बार काउंटिंग कराया गया लेकिन तुषार के पक्ष में ही फैसला आया। तुषार ने इंटरनेशनल लेवल पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। तुषार के सफलता पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों ने खुशी जताई है।
इतने कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता पाना बहुत बड़ी बात है। तुषार के माता-पिता ने अपने बेटे के इस उपलब्धि पर खुशी जताई है वही उनके समुदाय के लोगों ने भी अपने बच्चों के इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
रोहतक की मिट्टी से निकला बेटा, विदेश में बढ़ाया भारत का मान
तुषार कुमार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती 10 साल रोहतक में बिताए। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ यूके चले गए। विदेश में बसने के बावजूद उनका जुड़ाव अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति से हमेशा बना रहा।
तुषार के माता-पिता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। तुषार का कहना है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अपनी विरासत से जुड़े रहने की सीख दी। यही वजह है कि विदेश में रहते हुए भी उन्होंने अपनी भारतीय पहचान को कभी नहीं छोड़ा।
















