Rewari Dengue Alert: रेवाड़ी में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले साल मरीजों की संख्या 25 थी और इस बार भी डेंगू के मरीज मिले हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है।
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है और लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीम के द्वारा मच्छर रोकने के उपाय भी बताई जा रहे हैं।
जिले में मिले पांच नए मरीज (Rewari Dengue Alert)
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी डेंगू के 5 मैरिज जिले में मिले हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है।
मच्छरों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान जोरो सोरों से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर आपको लंबे समय से बुखार है,ठंड लग रहा है सर दर्द है और शरीर में दर्द है कमजोरी लग रहा है और ज्यादा पसीना आ रहा है तो आपको डेंगू का जांच जरुर करवाना चाहिए। यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।
आसपास पानी जमा नहीं होने दे
डॉक्टर का कहना है कि घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दे क्योंकि पानी में डेंगू के मच्छर काफी ज्यादा बढ़ते हैं। कई बार देखा जाता है कलर में गमले में टायर में और पानी के टंकियां में साफ सफाई नहीं होने से पानी भर जाता है।
ऐसे में यहां डेंगू के मरीज हो सकते हैं आपको सावधानी बरतनी होगी। हरियाणा के कई अन्य जिलों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बरसात से पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
















