Breaking News: भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

On: May 17, 2026 6:30 PM
Follow Us:
भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Breaking News: भिवाड़ी। महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को महाराणा प्रताप के संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपने हक, अधिकार एवं देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने के लिए समाज को संगठित होकर सतत संघर्ष करना होगा।

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

श्री राजपूत महासभा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती एवं विशाल शोभायात्रा रविवार को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजबंधुओं, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति एवं वीरता के जयघोष गूंजते रहे।

 

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महिपाल सिंह मकराना ने सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश जिन विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल जनता का शोषण कर मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं तथा समाज को बांटने वाले कानून ला रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से यूजीसी एक्ट का विरोध करते हुए कहा कि यह कानून सामान्य वर्ग एवं मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करेगा तथा प्रतिभाशाली छात्र विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसा कोई भी कानून न बनाया जाए जिससे समाज में जाति, धर्म एवं वर्ग के आधार पर वैमनस्य फैले तथा शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो।

उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। समाज को जाति, धर्म एवं वर्ग के नाम पर बांटने वाली मानसिकता से सावधान रहना होगा तथा युवाओं को शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।

 

सभा को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध कथावाचक एवं धर्म जागरण प्रमुख संत बालक दास जी महाराज ने कहा कि क्षत्रिय समाज को अपने गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया।

 

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

भिवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर गोपाल सिंह नरूका ने की। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह चौहानपुर, महिपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन चरण सिंह, कुलदीप सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन विस्तार करते हुए शम्मी चौहान को राजपूत यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष तथा डॉ. उपेंद्र सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। महिला मंडल में स्वाति नरूका, अंजू सिकरवार एवं शीला चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी सत्र 2027-29 के लिए सुमेर सिंह चौहान को श्री राजपूत महासभा भिवाड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ठाकुर बैकुंठ सिंह परमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन संजय सिंह राजावत एवं स्वाति सिंह नरूका ने किया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now