Dharuhera News: धारूहेड़ा: सैनी धर्मशाला में सभा के प्रधान खुशीराम सैनी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा, नवनिर्वाचित पार्षद किरण सैनी, मनीषा सैनी पार्षद व मंशा सैनी पार्षद को सम्मानित किया।Dharuhera News

प्रधान ने कहा कि बडा गर्व है वार्ड 15, 16 व 17 में सैनी समाज की तीनों महिलाओं ने जीत दर्ज करवाई है। मनीषा सैनी व किरण लगातार चार बार पार्षद जीत चुकी है। जिसमें सभी का पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।
समाज के प्रधान खुशीराम सैनी ने समस्त सैनी समाज धारूहेड़ा की और से सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य सदस्यों के साथ सैनी सभा के सभी पदाधिकारी, माताएं, बहनें व बच्चें मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पूर्व प्रधान खेमचंद सैनी, ब्रह्म कुमार सैनी , राकेश सैनी, वीर सिंह सैनी ,प्रवीण सैनी, बलराम सैनी, धर्म पाल नी, बुलि सैनी, किशन सैनी, राज कुमार, महावीर , बिशंबर दयाल, सुमेर , महेंद्र , सूजन सैनी, ओम प्रकाश , ईश्वर, युद्धविर सैनी आदि मौजूद रहे।














