Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार
Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार

Rewari Breaking News: धारूहेड़ा: गांव मसानी पंचायत भवन में रविवार को सूबेदार फूल सिंह खरकड़ा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसानी बैराज में लगातार छोडे जा रहे प्रदूषित और केमिकल युक्त पानी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कहा कि सरकार इस समस्या को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है अगर समय रहते इसको लेक आंदोलन नहीं किया तो आने वाली पीढियो का जीना मुहान हो जाएगा। Rewari Breaking News

तेजी से छोडा जा रहा कैमिकल युक्त पानी: सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव ने मसानी बैराज से जुड़े एजेंडे को सभी के सामने रखते हुए बताया कि रेवाड़ी शहर का गंदा पानी, खुशखेड़ा और भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया का केमिकल युक्त पानी तथा धारूहेड़ा और बावल क्षेत्र का प्रस्तावित दूषित पानी गांव जडथल के पास साहबी नदी में छोड़ा जा रहा है। ये पानी मसानी बैराज में पहुंच रहा है।

Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार
Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार

कई गांवों में फैल चुका है चर्म रोग: बैठक में बताया गया कि जडथल, पंचगांवा, रालियावास, निगानियावास, निखरी, डूंगरवास, मसानी, खलियावास, खरखड़ा और भटसाना सहित कई गांवों में त्वचा रोग, कैंसर और अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बैराज का पानी हरे रंग का हो चुका है। Rewari Breaking News

बिना ट्रीट छोडा जा रहा है पानी: बताया कि रेवाड़ी शहर के लिए बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट उस समय लगाए गए थे जब शहर की आबादी करीब 50 हजार थी, जबकि अब आबादी लगभग 3 लाख तक पहुंच चुकी है, लेकिन नया बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया गया।

कृत्रिम झील के सपने दिखाकर किया धोखा: ग्रामीणों ने मांग की कि रेवाड़ी शहर और राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले गंदे पानी का पूरी तरह उपचार किया जाए तथा केमिकल युक्त पानी को मसानी बैराज में आने से रोका जाए। उन्होंने बैराज को उपचारित पानी के जरिए कृत्रिम झील के रूप में विकसित करने की भी मांग उठाई।

Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार
Rewari Breaking News: मसानी बैराज में छोड जो रहे प्रदूषित पानी में विरोध में बैठक, आंदोलन के लिए रणनीति तैयार

31 से शुरू होगी पद यात्रा: बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो 31 मई 2026 से गांव जीतपुरा से जागरूकता पदयात्रा शुरू की जाएगी। यह पदयात्रा विभिन्न चरणों में प्रभावित गांवों तक निकाली जाएगी । इस समस को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। Rewari Breaking News

ये रहे मोजूद: बैठक में जिला पार्षद निरंजन, खरखडा सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव, मसानी सरपंच संजय यादव, डूंगरवास सरपंच नवल सिंह, मास्टर धर्मपाल, निखरी सरपंच सुनील, लादूवास नंबरदार बिशन सिंह, पांचोर सरपंच अशोक, सांपली सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, पूर्व सरपंच वैभव यादव, रामफल, महिपाल, अनिल आदि मौजदू रहे। Rewari Breaking News

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।