सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर करते थे ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर करते थे ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime News: गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लोगों का ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह है जिसमें तीन नाइजीरियाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 14 तारीख को उत्तर प्रदेश के नोएडा से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इस दौरान पुलिस को 19 मोबाइल फोन एक लैपटॉप और 18 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड भी मिले।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुई और लड़की ने उसे बताया कि वह भारत आ चुकी है और मुंबई एयरपोर्ट पर उनका बैंक चेक इंडियन करेंसी में बदलवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 69000 मांग रहा है इसके बाद शिकायतकर्ता ने लड़की के अकाउंट में 69000 डाल भेजिए।

हालांकि लड़की यहीं पर नहीं रुकी उसने और पैसे मांगे जिसके बाद शिकायतकर्ता को लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि यह एक गिरोह है जो लड़की बंद कर लोगों के साथ ठगी करता है।

बांग्लादेश से होते हुए अवैध रूप से भारत आए थे तीन नाइजीरियन

पुलिस को जांच में पता चली है कि आरोपी जेम्स संडे 2022 में बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गया वहीं एक और आरोपी चिनेडू 2018 में, जुलस 2017 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ रिसर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। विभिन्न धाराओं में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील भी किया है कि ऐसे किसी भी गिरोह के आप बहकावे में मत आए। सोशल मीडिया पर किसी से दोस्ती करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मुश्किलों में फंसा सकती है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।