Rewari Breaking News: मौत को दावत दे रहा ये खतरनाक शॉर्टकट, लगातार हो रहे हादसे

On: May 16, 2026 10:01 PM
Follow Us:
मौत को दावत दे रहा ये खतरनाक शॉर्टकट, लगातार हो रहे हादसे

Rewari Breaking News : रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों में गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने से अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ओवर ब्रिज हाईवे होते हुए भी लोग शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे लाइन पार करते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं। रेलवे के द्वारा इसको लेकर कई बार एडवाइस दी जारी की गई इसके बाद भी लोग अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

अभी तक जिले में रेलवे ट्रैक पार करते समय 36 से अधिक लोगों की 1 साल में मौत हो चुकी है। केवल रेवाड़ी शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी रेलवे लाइन पार करते समय कई लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे के द्वारा इस विषय पर चिंता जताई जा रही है और लोगों से लगातार अपील किया जा रहा है कि आप शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे लाइन पार नहीं करें।

कई बार देखा जाता है कि लोग फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास का उपयोग नहीं करते हैं और जल्दी बाजी में रेलवे ट्रैक पार करते हैं और हादसे की शिकार हो जाते हैं। रेलवे प्रशासन लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है फिर भी लोगों को फर्क नहीं पड़ता।

आपको बता दे अभी 5 दिन पहले ही चिडाहड़ा गांव के पास रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी तीन युवक रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी ट्रेन आ गई उसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रेवाड़ी स्टेशन पर भी कई बार देखा गया है कि लोग रेलवे ट्रैक पार करते समय गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं। अभी तक ऐसे 40 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

रेलवे के द्वारा कई जगह चेतावनी बोर्ड लगाकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है कि आप रेलवे ट्रैक पर ना करें लेकिन लोग चेतावनी को नजर अंदाज करते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं। आपको बता दे कि अगर आप रेलवे ट्रैक पार करते हुए पकड़े जाते हैं तो धारा 147 के अंतर्गत इस दंडनीय अपराध माना जाता है और आपके ऊपर ₹1000 का जुर्माना लगाया जा सकता है इसके साथ ही साथ 6 महीने की जेल भी हो सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now