जमीन विवाद बना जानलेवा, युवक पर हमला कर कागजात और कैश छीना
जमीन विवाद बना जानलेवा, युवक पर हमला कर कागजात और कैश छीना

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है । युवक पर मनचलो ने लाठी डंडों से हमला किया इसके बाद नगदी और जमीन के कागजात छीन कर भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करके जमीन के कागजात और नगदी भी छीन लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार को पुलिस ने यकीन दिलाया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोहना के वार्ड नंबर 10 निवासी सरजू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कोटरा गांव में उनका 80 गज प्लॉट पर बाउंड्री का काम चल रहा था तभी वहां पर कुछ युवक पहुंचे और प्लाट को अपना बताने लगे। मारपीट करने के बाद युवको ने लूटपाट भी किया और कहां की आने वाले समय में वह कागजात दिखाएंगे और जमीन अपने नाम कर लेंगे।

मोबाइल पर भी जान से मारने की धमकी दी गई है। सर जी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने कहा कि अगर वह जमीन पर कदम रखता है तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि उनके ऊपर चाकू और लाठी डंडों से हमला हुआ है। इसके साथ ही साथ उनके जेब में 15500 थे जिसे आरोपी छीन कर लेकर भाग गए। सोहना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित किसे कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित को यह भी यकीन दिलाया कि उनके ऊपर आगे से कोई हमला नहीं होगा पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।