Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज शुक्रवार की सुबह दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्कूल बस और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कैंटर सड़क पर पलट गया हालांकि स्कूली बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस टक्कर के बाद परिजनों में चिंता का माहौल दिख रहा है। गनीमत यह रही की स्कूल बस पलटी नहीं वरना बच्चे गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।
बस में 20 बच्चे थे सवार
हादसे के समय बस में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल से दिल्ली-गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में स्कूल बस और कैंटर के ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली बच्चे डर से रोने लगे इसके बाद बच्चों के परिजनों को तुरंत सूचना दी गई।
राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सामने जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चे तौर पर जा रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया हालांकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।










