Dharuhera News: धारूहेड़ा: नगर पालिका में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को दूसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया। कर्मचारियों की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अनिल कुमार ने की ।Dharuhera News
इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।Dharuhera News
बता दे कि कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करना तथा संविदा प्रथा समाप्त करने की मांगें शामिल रही। इस मौके पर उपप्रधान रणजीत, सुनील, हरिकिशन, तेजपाल व राजवीर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।Dharuhera News












