Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के शहरी और औद्योगिक ढांचों को बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के द्वारा एक बड़ी योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत राज्य के 71 शहरों का विकास होगा और एक बेहतर शहरों का ढांचा पूरी तरह से बदल जाएगा। राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से राज्य का विकास तो होगा ही साथ ही साथ रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

इसके लिए करीब 1.67 लाख एकड़ भूमि स्वेच्छा से किसानों और भूमि मालिकों से खरीदी जाएगी। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा बल्कि जमीन मालिकों के मर्जी से उनसे जमीन की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए जमीन मालिकों को ऑनलाइन जमीन बिक्री के लिए आवेदन करना होगा। तो आईए जानते हैं किन शहरों का बदलेगा ढांचा और क्या होगा विकास…

किन-किन शहरों में होगा विकास? (Haryana News)

इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के कई बड़े और तेजी से बढ़ते शहरों का कायाकल्प किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

Gurugram — नए शहरी सेक्टर और विस्तार परियोजनाएं, इससे रोजगार की अवसर पर  खुलेंगे।
Faridabad — आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार
Panchkula — संस्थागत और शहरी विकास
Ambala — लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट हब
Sonipat — IMT और औद्योगिक टाउनशिप
Panipat — इंडस्ट्रियल और कमर्शियल विस्तार
Karnal — टियर-2 शहरी विकास मॉडल
Rohtak — लैंड पूलिंग आधारित विकास
Hisar — औद्योगिक और शहरी विस्तार
Yamunanagar — नए सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर
Kurukshetra — आवासीय व संस्थागत विकास
Jind — शहरी सेक्टर विस्तार
Hansi — नए शहरी विकास क्षेत्र
Hodal — आवासीय परियोजनाएं

आपको बता दे मानेसर और बावल जैसे औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जाए। विकास परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करोड़ों की संख्या में रोजगार के अवसर खुलेंगे। अब राज्य में अवैध कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगा दिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।