Haryana Board Result: हरियाणा बोर्ड के बच्चों का इंतजार अंततः खत्म हो गया है। बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने के कंफर्म डेट के बारे में जानकारी दे दी गई है। आपको बता दे कुछ समय पहले ही बोर्ड के द्वारा बताया गया था कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और जल्द रिजल्ट जारी किया जाएगा। अब रिजल्ट में 10वीं वालों की बोर्ड रिजल्ट के जारी होने के कंफर्म डेट की घोषणा कर दी है।
इस दिन जारी होगा रिजल्ट (Haryana Board Result)
हरियाणा बोर्ड के द्वारा 14 तारीख को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने जानकारी दिया कि इस बार 1433 परीक्षा केदो पर लगभग 5 लाख 71 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उम्मीद है कि इस बार हर साल के तुलना में अच्छा रिजल्ट आए।
इस बार राज्य में नकल करने वालों के लिए शून्य नीति अपनाई गई थी। नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि कोई भी नकल न कर पाए
14 मई को 12वीं और 17 तारीख को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बच्चे लंबे समय से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और अंततः अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दे की हरियाणा बोर्ड के द्वारा इस बार रिजल्ट जारी करने में थोड़ी देरी हुई है लेकिन बोर्ड का कहना है की उम्मीद है कि हर बार के तुलना में इस बार अच्छा रिजल्ट आए।























