Haryana Weather Alert: चमक गरज के साथ इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

On: May 9, 2026 8:56 AM
Follow Us:
चमक गरज के साथ इन जिलों में होगी बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आज राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होगी वहीं तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट भी किया गया है। शुक्रवार के दिन प्रदेश में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा लेकिन कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई जिसके वजह से मौसम सुहाना बना रहा। आज भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला करनाल पंचकूला गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी। आज राज्य का तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का आज दिखेगा असर

हरियाणा के कई जिलों में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। आज 9 तारीख को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

आज पूरे दिन आसमान में हल्का से मध्यम बादल छाया रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जिससे लड़कों को गर्मी महसूस होगी। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस साल हर साल के मुकाबले पड़ेगी अधिक गर्मी (Haryana Weather Alert)

दक्षिणी हरियाणा में आज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि अब राज्य में बारिश की संभावना कम बन रही है। 13 तारीख को राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से बारिश होगी। वही मौसम वैज्ञानिको ने इस साल हर साल के मुकाबले अधिक गर्मी पड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।

हालांकि आज राज्य का मौसम ( Haryana Weather Alert) सुहावना बना रहेगा। 11 तारीख से राज्य में बारिश का दौर रुक जाएगा। बारिश रुकने से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now