Political News: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, कैप्टन अजय सिंह यादव की रणनीति ने बदला समीकरण

On: May 5, 2026 6:03 PM
Follow Us:
Political News: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, कैप्टन अजय सिंह यादव की रणनीति ने बदला समीकरण

Political News: रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव के बीच आज राजनीतिक माहौल उस समय पूरी तरह बदल गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित प्रेस वार्ता में निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भांडोरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। कभी कांग्रेस का हिस्सा रही शकुंतला भांडोरिया का यह फैसला न केवल चुनावी गणित बदलने वाला माना जा रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैप्टन अजय सिंह यादव की राजनीतिक पकड़ और रणनीतिक क्षमता आज भी उतनी ही मजबूत है।Political News

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस एक कदम से कांग्रेस का पलड़ा अब पूरी तरह भारी हो गया है।शकुंतला भांडोरिया के निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा एकजुटता और जनहित की राजनीति में विश्वास करती है, और आज उसी सोच के साथ एक और मजबूत कदम उठाया गया है। Political Newsउन्होंने शकुंतला भांडोरिया के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला रेवाड़ी के विकास और जनता के हित में है।

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने शकुंतला भांडोरिया के मान-सम्मान को प्राथमिकता देते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य (डेलीगेट) भी नियुक्त किया है, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि पार्टी अपने समर्पित साथियों का सम्मान करना जानती है। साथ ही यह निर्णय हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र से विचार-विमर्श के बाद लिया गया, जिससे संगठनात्मक एकजुटता भी मजबूत हुई है।Political News

इस मौके पर रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव की मेहनत का भी विशेष उल्लेख किया गया। वे पिछले काफी समय से लगातार कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में डटे हुए हैं। उनकी निरंतर मेहनत और संगठनात्मक पकड़ का ही परिणाम है कि आज कांग्रेस को इतना मजबूत समर्थन मिल रहा है और चुनाव में स्थिति बेहद अनुकूल बनती जा रही है। वहीं शकुंतला भांडोरिया ने भी अपने संबोधन में कहा कि कैप्टन अजय सिंह यादव हमारे आदरणीय नेता हैं, हमने हमेशा उन्हें अपना नेता माना है। उनके आग्रह और मार्गदर्शन को हम टाल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी का साथ देने का संकल्प लिया है और अब हर मंच पर उनके साथ मजबूती से खड़ी रहूंगी।Political News

कैप्टन अजय सिंह यादव ने आगे कहा कि भाजपा केवल चुनावी जुमलों और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर है। कैप्टन यादव की इस रणनीतिक चाल से भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई है और उनकी नींद उड़ गई है।Political News

राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले कैप्टन अजय सिंह यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने की कला में पारंगत हैं। निर्दलीय प्रत्याशी का कांग्रेस को समर्थन मिलना उनकी सूझबूझ और मजबूत नेतृत्व का परिचायक है। अब रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी की जीत आसान और लगभग तय मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और पूरे शहर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि कैप्टन अजय सिंह यादव की रणनीति और नेतृत्व ने रेवाड़ी की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जीत की ओर अग्रसर होती नजर आ रही है।Political News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now