Emergency alert on Phone: भारत में लाखों लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज सायरन बजा और एक संदेश आया। जैसे अलर्ट का मैसेस आया तो लोग चौक गए। इतना ही ही मोबाइल पर आए अलर्ट ने लोगों को थोड़ी देर के लिए डरा दिया।Emergency alert on Phone
जानिए क्यों बजा सायरन:यह कोई आपदा नहीं थी, बल्कि भारत सरकार (दूरसंचार विभाग – DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया गया एक ‘मॉक ड्रिल’ या ‘टेस्ट’ था।
जानें क्यों किया गया यह टेस्ट? सरकार एक नया सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (Cell Broadcast Emergency Alert System) लॉन्च कर रही है। इस सिस्टम की प्रभावशीलता और नेटवर्क की क्षमता को जांचने के लिए यह टेस्ट किया गया।
जानिए क्या लिखा संदेश में : “यह भारत सरकार द्वारा सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक का उपयोग करके भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है” बल्कि एक मॉक ड्रिल है। यानि एक अर्लट का ओडिट किया गया है
जारिए कैसे काम करता है यह सिस्टम? यह प्रणाली सीधे मोबाइल ऑपरेटरों के जरिए मैसेज भेजती है। यदि आपका फोन साइलेंट या डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) मोड पर भी है, तो भी यह अलर्ट एक बहुत ही तेज और अलग सायरन के साथ बजेगा। शनिवार दोहवर आए अलर्ट से लाखो लोग चौक गए।Emergency alert on Phone
स्मार्टफोन सायरन सिस्टम काम कैसे करता है?
बता दें कि ब्रॉडकास्ट एक ऐसी तकनीक है जो बिना इंटरनेट के भी काम करती है। यह सीधे मोबाइल टावर के जरिए आपके फोन तक सिग्नल भेजती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर नेटवर्क जाम भी हो जाए, तब भी यह संदेश आप तक पहुंच जाएगा। ,इसमें आवाज इतनी तेज रखी जाती है कि अगर फोन साइलेंट मोड पर भी हो, तब भी यह संदेश आपके पास पहुंच जाएंगा।
जानिए भविष्य में इसका क्या होगा फायदा: बता दें कि इस सिस्टम का उपयोग भविष्य में भूकंप, बाढ़, सुनामी या गैस रिसाव जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को अलर्ट को मेसेज देने यानि सूचना देने के लिए किया जाएगा, ताकि लोग संंभल सके तथा लोगो को कोई नुकसान नहीं हो।




















