Haryana Crime News: दहेज के लिए मां बेटी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या, 6 लोगों पर केस दर्ज

On: September 11, 2026 4:53 PM
Follow Us:
दहेज के लिए मां बेटी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या,
दहेज के लिए मां बेटी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या,

Haryana Crime News: हरियाणा के पलवल जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पलवल के किट्वाडी गांव में 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 साल की बेटी की दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं महिला के 1 महीने के नवजात बच्चे को लेकर उसके ससुराल वाले फरार हो गए। मृतका के भाई के कंप्लेंट के बाद पुलिस ने पति और ससुराल वालों सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा गांव कामर गढ़ी निवासी नरवीर ने चांदहट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन मिथिलेश की शादी 2020 में पलवल जिले के रहने वाले धर्मवीर के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में जमीन स्कॉर्पियो और 25 लख रुपए की मांग कर रहे थे। मरने वाली मिथिलेश की 4 साल की एक बेटी और एक महीने का एक बेटा भी है। हालांकि मिथिलेश के साथ ही उसकी बेटी की भी हत्या कर दी गई है।

मृतका के भाई ने बताया कि इसी महीने मिथिलेश अपने बेटे को जन्म देने के लिए अस्पताल में एडमिट थी तब उसकी मां और छोटा भाई उन्हें देखने आए थे। वहां भी आरोपियों ने मां और भाई के साथ मारपीट किया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया था।

भाई ने बताया कि मुझे फोन पर बहन और भांजे की मौत की सूचना मिली जिसके बाद में उसके ससुराल गया जहां मेरी बहन और भांजे मर गई थी और उनके शरीर पर मारपीट के निशान देखने को मिले थे। मृतका के भाई ने बताया कि उसका भांजा गायब है।

मृतका के भाई नरवीर की शिकायत पर मृतका के पति धर्मवीर उर्फ धर्मु, देवर कर्मवीर, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद, नंद रेखा और अनीता के खिलाफ दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now