Haryana Ka Mausam: हिसार सहित इन जिलों में होगी हल्की बारिश, इन जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस जाएगा तापमान

On: April 21, 2026 9:40 AM
Follow Us:

Haryana Ka Mausam: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होने वाली है वहीं कुछ जिलों में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंच सकता है। राज्य में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस बेहद कमजोर है इसलिए राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी हालांकि अन्य जिलों में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। 22 तारीख से राज्य में एक बार फिर से गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

25 अप्रैल के बाद फिर होगी बारिश (Haryana Ka Mausam)

मौसम विज्ञान को की माने तो 25 अप्रैल के बाद राज्य में एक बार फिर से झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। राज्य के कई जिलों में 25 अप्रैल के बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले कई दिनों से हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही थी लेकिन बीते सोमवार को राज्य में बारिश हुई और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। आज 21 अप्रैल को भी राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी तो कुछ जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में होगी हल्की बारिश

बादलों की आवाजाही के बीच सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, रोहतक, झज्जर में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इन जिलों में 22 अप्रैल तक हल्की बारिश होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में इस साल हर साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने वाली है।

राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है तो वहीं कई बार अचानक से बारिश होने लगती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now