Haryana News Hindi: रिहायशी इलाके में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने बचाई 5 जिंदगियां

On: April 14, 2026 9:34 PM
Follow Us:
रिहायशी इलाके में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने बचाई 5 जिंदगियां

Haryana News Hindi: गुरुग्राम के रिहायसी इलाके में मंगलवार के शाम को भयानक आग लग गई। शीतला कॉलोनी में मंगलवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। भीम नगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कंट्रोल पाया और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शीतला कॉलोनी के पिंटू कटारिया नाम के एक व्यक्ति के घर में आग लग गई जिससे पूरे कॉलोनी में भगदड़ जैसे हालात बन गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ-साथ एंबुलेंस को भी भेजा गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घर से पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया जिनका सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एक व्यक्ति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिन्हें पास के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शीतला कॉलोनी में पतले रास्ते होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आज काफी ज्यादा भड़क गई थी।

मकान में अंदर जाने का वैसे तो चौड़ा रास्ता है लेकिन आज में गेट के पास लगी थी जिसके वजह से घर के अंदर रहने वाले किराएदारों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी। कुछ लोग छत से फनकार अपनी जान बचाए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पाया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now