Breaking News: किस गिरोह ने चुराई थी रेवाड़ी से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कारपियों ?

On: April 6, 2026 5:31 PM
Follow Us:
जानिए किस गिरोह ने चुराई थी रेवाड़ी से पूर्व मंत्री की स्कारपियों

Breaking News: सीआईए कोसली की टीम ने गत 28 मार्च की रात को सेक्टर तीन रेवाडी पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी के मामले मे बडी सफलता मिली है। टीम ने चोरी की स्कापियों खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला फलोदी के गांव कानासर निवासी रिछपाल व जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।ये भी पढें:6 April rashifal: वृषभ,मीन सहित इन राशियों के जातकों के आज खुलेंगे भाग्य, नौकरी में मिलेगी तरक्की,पढ़े दैनिक राशिफल

 

29 मार्च को रेवाड़ी से हुई थी चोरी: बता दे कि 29 मार्च को सेक्टर-3, रेवाड़ी निवासी (पूर्व मंत्री) जसवंत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28 मार्च की रात उन्होंने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने घर के सामने पार्क किया था। अगले दिन, 29 मार्च की सुबह गाड़ी वहां से गायब मिली। कार चोरी वीडियों भी सोशल मिडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस सुरक्षा पर सवाल खडे किए जा रहे थे।Breaking News

मामला दर्ज जांच में जुटी टीम: बता दे 29 मार्च को पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मामले को सीआईए कोसली टीम को सौंपा गया था। जो तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सीआईए कोसली टीम ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला फलोदी के गांव कानासर निवासी रिछपाल व जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी सुरेंद्र सिंह को जोधपुर से धर दबोचा में सफलता हासिल की है।ये भी पढें:Dharuhera News: राजपूत महिला मंडल की बैठक, महिला सशक्तिकरण पर जोर

 

स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र सिंह ने कबूल किया कि उन्होंने यह चोरी की गाड़ी अवैध रूप से शराब तस्करी के लिए अपने बेटे हिम्मत के साथ मिलकर मात्र 6 लाख रुपये में खरीदी थी। बताया जा रहा जिन्होंने रेवाड़ी से स्कारपियों चोरी की थी वह चोर गिरोह राजस्थान में माना हुआहै उस पर तीन दर्जन चोरी के केस बताए जा रहे है।Breaking News

असली चोर काबू से बाहर: बता दे कि पुलिस ने भले ही चोरी की स्कारपियों खरीदने वाले दो आरोपियो को काबू करके स्कारपियो को जब्त कर लिया हो लेकिन इस चोर गिरोह का मास्टर माईंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब देखना यह है कि पुलिस इस गिरोह के सरगना को कब तक काबू कर ​पाती है।

जीरो टॉलरेंस की नीति जारी : सीआईए कोसली अब इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और आरोपी के बेटे ‘हिम्मत’ की तलाश में जुटी है। आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अपराध और अपराधियों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी रेवाड़ी पुलिस की प्राथमिकता है।”

सुरक्षा पर उठे सवाल: लोगों का कहना है रेवाड़ी में वाहन चोरियों पर अंकुश नहीं है। हर तीसरे दिन एक वाहन चोरी हो रहा है। सबसे अहम बात यह है जब नेताओ व मंत्रियों के वाहन ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगो केा क्या होगा। मंत्री की स्कारपियों चोरी होने पर पुलिस की सुरक्षा पर बडे सवाल उठ रहे है।ये भी पढें:मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित करने की मांग तेज, जीतपुरा से सिग्नेचर अभियान शुरू

बडा सवाल: बदमाशों के चेहरे क्यों छिपाती है रेवाड़ी पुलिस: अक्सर देखा जा रहा पुलिस कोई गिरफ्तारी पर अपना पूरा हवाला देकर बडी सफलता बताती है लेकिन बदमाशों के चेहरे को छिपाया जाता है। अब सवाल यह है ऐसे क्यो किया जा रहा है क्या पुलिस ने उन आरोपियों केा मुजरिम नहीं मानती या फिर कोर्ट के आदेश पर सजा का इंतजार करती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now