Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती

On: April 3, 2026 7:39 PM
Follow Us:
Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती

Dharuhera News: (Best24News_ धारूहेड़ा: नन्दरामपुरबास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा बिशन दास महाराज का विशाल मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले की शुरुआत सुबह 7 बजे हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके बाद 9 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया और दर्शकों ने मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका

Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती
Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती

50 हजार का कामडा जीता आशीश पहलवान नें: बता दे मेले में कुशती दंगल का मुख्य आकर्षण अंतिम मुकाबला रहा, जिसमें पहलवान संजय और आशीष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में आशीष ने जीत दर्ज कर 51 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती
Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती

मांगो को लेकर सोंपा ज्ञापन: बता दे कि में मुख्य अतिथि के रूप में साधना रस्तोगी और बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्टेडियम में टीम शेड लगाने, बीपीएल कॉलोनी में बिजली की लाइन गांव की मुख्य लाइन से जोड़ने तथा जल निकासी की समस्या के समाधान की मांग रखी। वहीं आस पास गांवो से आए सरपंचो ने मांग पत्र सोंपा।

ये रहे मौजूद: विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी, नंदरामपुर बास के सरपंच प्रतिनिधि गौरव मीना, पूर्व सरपंच लाल सिंह, रेखा गुप्ता, मुरारी, राजवीर, शादी राम सरपंच, उमेश, भूप सिंह, शीशराम, राजाराम, खरखडा के सरपंच प्रतिनिशि विकास यादव , संजय और वीरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।Thinner:थिनर से मिटाई एक्सपायरी डेट नई तारीख से बिक्री

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now