HSSC New Update: हरियाणा के युवा जल्द बनवा लें ये सर्टिफिकेट, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

On: April 2, 2026 9:25 AM
Follow Us:
हरियाणा के युवा जल्द बनवा लें ये सर्टिफिकेट

HSSC New Update: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। राज्य में 1 अप्रैल से पिछड़ा वर्ग BC-A, BC-B और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के पुराने प्रमाण पत्र की मान्यता रद्द कर दी गई है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से प्रमाण पत्र बनाना होगा तभी वह आरक्षण का लाभ उठा पाएंगे। आप अगर अपना नया डॉक्यूमेंट तैयार नहीं करते हैं तो आप आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

HSSC के अध्यक्ष जारी किया बयान (HSSC New Update)

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के द्वारा जानकारी दी गई है कि 1 अप्रैल से आरक्षण की प्रक्रिया का नया चरण शुरू हो गया है। पुराने वित्त वर्ष के खत्म होने के साथ ही पुराने प्रमाण पत्र की वैधता भी खत्म हो गई है ऐसे में अगर आपको आरक्षण का लाभ लेना है तो आप अपना नया सर्टिफिकेट तैयार कर ले।

हरियाणा में पहले आय सीमा ₹600000 रखी गई थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 8 लख रुपए कर दिया गया। यही वजह है कि आप पुराने आय सीमा को नहीं माना जाएगा और अगर आप चाहते हैं आरक्षण का लाभ उठाना तो नए आए सीमा वाला सर्टिफिकेट जल्द अपडेट कर ले।

हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने जनवरी 2026 में अपना प्रमाण पत्र बनाया था, उनका प्रमाण पत्र 31 मार्च 2026 तक ही मान्य था। ऐसे में अगर आप आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं तो दोबारा से अपना प्रमाण पत्र अपडेट कर लीजिए।

राज्य में ग्रुप डी, ग्रुप सी और अन्य भारतीयों की परीक्षा होने वाली है। अगर आपको इन परीक्षाओं में शामिल होना है तो जल्द से जल्द अपना डॉक्यूमेंट अपडेट करें वरना आपको आरक्षण का लाभ ही नहीं मिल पाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नया नियम बनाया गया है।

Also Read:Haryana news: हरियाणा के इस प्रतियोगी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, निर्देश जारी

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि पारदर्शिता के साथ ही सारे कार्य किए जाएंगे। ऐसे में बोर्ड के द्वारा अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि अगर आप चाहते हैं आपको आरक्षण का लाभ मिले तो जल्द से जल्द आपको अपना सारा डॉक्यूमेंट अपडेट करना होगा।

Also Read: Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now