Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा कि कहा कि तोशाम के लोगों व मिट्टी में सुरेंद्र सिंह का नाम हमेशा रहेगा। सुरेद्र सिंह का व्यक्तित्व महान व जीवन समाजसेवा को समर्पित था। कहा कि पूर्व सीएम बंसीलाल हरियाणा के निर्माता थे, उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी। बंसीलाल ने सपनों को पूरा करने के लिए नहरी व लिफ्ट इरीगेशन का काम कर किसानों की किस्मत बदली।Haryana
उन्नत सिंचाई उत्सव मेले का किया शुभारंभ: बता दे कि भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई उत्सव मेले का शुभारंभ किया और 2 दिनों तक चलते वाले मेले को तीन दिनों तक चलाने की घोषणा की।Rewari News: किसानो को राहत: ओलावृष्टि को लेकर राव इंद्रजीत ने किया ये ऐलान

तोशाम में 11 वर्षों में 283 घोषणाएं: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि कि तोशाम के विकास को गति देने के लिए 11 वर्षों में 283 घोषणाएं की हैं। उनमें से 258 पूरी की, बाकी पर तेजी से काम जारी है। तोशाम हलके को पिछले साढे़ 11 वर्षों में 10127 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उनके द्वारा किए गए विधानसभा चुनाव में कुल 217 संकल्पों में से 60 पूरे हो चुके, बाकी पर काम जारी है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीदने का काम कर रही है। पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रक्रिया है, किसी पर कोई दबाव नहीं है। सरकार आपको आपकी भूमि का उचित और सम्मानजनक मूल्य देगी। उन्होंने कहा कि अंबाला और नारायणगढ़ में यह प्रक्रिया चल रही है और एक सप्ताह के भीतर यहां यानि तोशाम भी ई-भूमि पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।Rewari News: बावल में भयंकर ओलावृष्टि, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम ‘ उन्होंने कहा कि तोशाम निर्वाचन क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में खेल स्टेडियम की आवश्यकता बताई गई है, वहां आधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा।चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम को अत्याधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बन सके। यहां पर तेजी से कार्य जारी है।

















