Dharuhera Ward Election: (Best24News) धारूहेडा: वार्ड चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। वार्ड नंबर 5 में मतदाताओं की संख्या को लेकर भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आलम यहां तक है कि अध्यक्ष कंवर सिंह सहित 800 से ज्यादा लोगों के मतो को वार्ड 5 में शिफ्ट कर दिया गया है। Dharuhera Ward Election
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां पहले वार्ड 5 में 1168 वोटर दर्ज थे, वहीं संशोधित सूची में यह संख्या बढ़कर 2025हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भ्रम और नाराजगी का माहौल बन गया है।
आरोप है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों से हटाकर वार्ड नंबर 5 में जोड़ दिए गए हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके वोट या तो गायब हो गए हैं या फिर बिना जानकारी के किसी अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस त्रुटि को ठीक नहीं किया गया तो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।Dharuhera Ward Election
वार्ड शिफ्ट वोट
7 34
8 202
9 288
10 185
11 25
12 17
13 9
16 12
17 5
पिछले कई सालों से वार्ड 8 में मतदान वोट करता आया हु। इस बार मेरा व मेरे परिवा व प्रजापति कॉलोनी की 200 से अधिक वोटिंग किसी अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दी गई है।मुकेश वार्ड 8

वार्ड 5 में पहले 1100 के आसपास वोटिंग थी। लेकिन अब यहां पर 2025 कर दी गई है। वोट शिफ्टिंग को लेकर गड़बड़ी की गई है।
गोपाल वार्ड 5
दूसरे वार्डो के मतों को वार्ड 5 में शिफ्ट कर दिया गया है लगता है कहीं टेक्निकल एरर हुई है इसे ठीक करना चाहिए.उपचेयरमैन अजय जांगड़ा वार्ड 5
मेरी व मेरी परिवार वार्ड 9 में थी मेरे पूरे परिवार की वोट व 200 से ज्यादा वोट वार्ड 5 में शिफ्ट कर दिया गया है।जे पी यादव वार्ड 9
मेरे वार्ड से मेरे परिवार की वोट को वार्ड 5 में शिफ्ट कर दिया गया है जो कि गलत है।कहीं टेक्निकल एरर हुई हैमनीसा सैनी, वार्ड 16
शिकायतें मिल रही है जांच करवाई जा रही है। वोट दूसरे वार्ड में शिफ्ट कैसे हुई इसके लिए मैं भी कुछ नहीं कह सकता।सुमित सचिव नपा धारूहेड़ा।

















