Agriculture news: क्या आप आज भी पूरे खेत में एक जैसी खाद और दवा डालते हैं? रुकिए! थोड़ा सोचिए… क्या आपके पूरे खेत की मिट्टी हर जगह एक जैसी है? नहीं न!
यही कारण है कि आज के समय में “प्रिसिशन एग्रीकल्चर” (सटीक खेती) जरूरी हो गई है। इसका मतलब कोई महंगी मशीनें नहीं, बल्कि “सही समय पर, सही जगह, सही काम” करना है।
इसे ऐसे समझें:
पुरानी खेती कहती है— पूरे खेत में 3 बोरी खाद डाल दो।
नई समझदारी कहती है— खेत के जिस हिस्से में जरूरत है वहां डालो, जहां जरूरत नहीं वहां पैसे बचाओ।Agriculture
सटीक खेती के 4 आसान कदम:
1️⃣ मिट्टी की जांच: पहले जान लें कि जमीन को चाहिए क्या, फिर ही खाद डालें।
2️⃣ मौसम पर नजर: मोबाइल पर मौसम देखकर सिंचाई या स्प्रे तय करें, ताकि दवा बारिश में धुले नहीं।
3️⃣ फसल की देखभाल: बीमारी आने का इंतजार न करें, फसल की रंगत देखकर पहले ही बचाव करें।
4️⃣ बचत ही कमाई है: जब खाद और दवा की बर्बादी रुकेगी, तो आपकी जेब में पैसा बचे.

















