Home Haryana News Rewari News: रालियावास पैक्स में फर्जीवाडा, नियमों को ताककर कर दी नियुक्ति,...

Rewari News: रालियावास पैक्स में फर्जीवाडा, नियमों को ताककर कर दी नियुक्ति, अब डीसी के पास पहुंचा मामला

0
1

Rewari News: धारूहेड़ा: रालियावास स्थित पैक्स चुनाव को लेकर नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को शिकायत देकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है। किसानो ने कहा है अगर उनकी सुनवाई नहीं तो वे कोर्ट का दरबाजा खटखटाने को मजबूर होंगें।

7 अप्रैल को होने थे चुनाव: बता दे कि 7 अप्रैल को प्रस्तावित पैक्स चुनाव के लिए सात पद कृषि श्रेणी और तीन पद गैर कृषि श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए थे, लेकिन प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से नियमों का पालन नहीं किया गया। शिकायतकर्ता किसान राहुल, कृष्ण और अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 मार्च को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने थे। उनका आरोप है कि कृषि श्रेणी के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि गैर कृषि श्रेणी में कोई नामांकन नहीं आया।Rewari News

Rewari News: रालियावास पैक्स में फर्जीवाडा, नियमों को ताककर कर दी नियुक्ति, अब डीसी के पास पहुंचा मामला
Rewari News: रालियावास पैक्स में फर्जीवाडा, नियमों को ताककर कर दी नियुक्ति, अब डीसी के पास पहुंचा मामला

नियमों को अनदेखी कर की नियुक्ति’ किसानों का चुनाव अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने नियमों के विपरीत सभी 10 पदों को कृषि श्रेणी के तहत नियुक्त दिखा दिया। जब उम्मीदवार चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि अब चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नियुक्ति हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव नियमों के खिलाफ है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

जानिए क्या है नियम: बता दे रालियावास पैक्स में चार गांव आते है। जिनमे कुछ 10 पदों पर नियुक्ति होनी थी। 4 पद सामान्य, एक एससी व दो महिला तथा तीन पदो पर गैर कृषि किसान की नियुतिक्त तय थी। लेकिन इन नियमों को पालन न करते हुए चुपचाप मनमर्जी से 10 पदो पर नियुक्ति कर दी। अब मामला डीसी के पास पहुंच गया अब देखना यह है प्रशासन किसानो की सुनवाई करता है या नहीं।

डीसी को दी शिकायत: उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और नियमों के तहत चुनाव प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराया जाए। इसको लेकर एआरसी नरेश कुमार ने फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया तथा वाटसएप पर भेजे गए मैसेज का जबाव भी नही दिया।
धारूहेडा: पैक्स चुनाव को लेकर शिकायत देने आए किसान